Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसाउत्तरकाशी बस हादसाः सोमवार अलसुबह 14 घायलो को कराया एम्स में भर्ती,...

उत्तरकाशी बस हादसाः सोमवार अलसुबह 14 घायलो को कराया एम्स में भर्ती, चार गंभीर

ऋषिकेश: जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत गंगोत्री के गंगनानी में रविवार को हुई बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 14 यात्रियों को अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान ऋषिकेश लाया गया है। घायलों में चार लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही हैI वहीं दुर्घटना में मृतक सात लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन हॉस्पिटल लाया जा रहा हैI

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सोमवार की अल सुबह करीब 3 बजे घायलों को यहां लाया गया। ट्रामा इमरजेंसी में इन सभी का उपचार चिकित्सकों की टीम की निगरानी में चल रहा है। चार लोग की हालत अत्यधिक गंभीर बताए जा रहे है।वहीं अधिकांश घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।‌ अन्य 14 घायल डीएच उत्तरकाशी में हैं। इधर सोमवार सुबह पुलिस विभाग के शव वाहन से सभी 7 शवों को हिमालयन हॉस्पिटल ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।  

गौरतलब है कि रविवार को गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही यात्रियों की बस गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू अभियान बस सवारों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार हादसे में सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए थें। इसके अलावा 27 यात्रियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्तपाल भेजा गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments