Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधअपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, जहरीला पदार्थ खिलाकर फेंका घर...

अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, जहरीला पदार्थ खिलाकर फेंका घर के बाहर

देहरादून : पीलीभीत में अपहरण के बाद युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने विरोध करने पर युवती को जहर खिला दिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

जहानाबाद थाना इलाके की महिला ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री एक जनवरी की रात 12 बजे लघुशंका के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे युवक कमल ने उसे पकड़ लिया, और मुंह दबाकर अपने घर ले गया। आरोपी कमल ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसको जहरीला पदार्थ खिलाकर घर के बाहर फेंक दिया। 

सोमवार दोपहर को लड़की की मां जहानाबाद थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया की उनके पति की मौत हो चुकी है। वह कई सालों से अपने पिता के यहां गांव में बच्चों के साथ रहती है।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने कमल, उसके भाई संजू, पिता सत्यपाल, बहन शीतल, पत्नी माया देवी और कलावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रभाष चंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती की हालत खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments