Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत जोड़ो यात्रा: चंपत राय ने की राहुल गांधी की प्रशंसा

भारत जोड़ो यात्रा: चंपत राय ने की राहुल गांधी की प्रशंसा

देहरादून: राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा कि खूब प्रशंसा की जा रही है| इस यात्रा को लेकर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान भीषण ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा है और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। न तो संघ और न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, यह नहीं पता लेकिन राष्ट्र को जुड़ना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments