Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहिन्दू महापंचायत पर जिला प्रशाशन ने लगाई रोक, स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार

हिन्दू महापंचायत पर जिला प्रशाशन ने लगाई रोक, स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार

देहरादून : रुड़की के पास डाडा जलालपुर में आज प्रस्तावित हिंदू महापंचायत पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिसके बाद यहां टकराव के हालत बन गए हैं। महापंचायत पर रोक लगाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है।10 किलोमीटर के दायरे में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझाने में लगे हैं कि महापंचायत नहीं होगी, अमन और शांति बनाए रखें। वहीं आयोजकों का कहना है कि महापंचायत हर हाल में होगी, चाहे थाने में ही करनी पड़े। 

पुलिस ने काली सेना के संस्थापक और शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप को स्वामी दिनेश आनंद के आश्रम में रोक लिया। जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हिंदू पंचायत के आयोजन पर रोक के बावजूद भगवानपुर जाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें किसी भी तरह की पंचायत ना करने की हिदायत दी है।

डाडा जलालपुर, मानक मजरा, डाटा पट्टी, खेड़ी, शिकोहपुर और सिकरोड़ा समेत कई अन्य गांवों के मार्गों पर पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। गांव में प्रशासन ने 144 धारा लगाई है, जिस वजह से गांव में सन्नाटा है। लेकिन स्कूल कॉलेज खुले हुए हैं। वहींं गांव में भी दिनचर्या जारी है, ग्रामीण अपने दैनिक कृषि कार्य में जुट गए हैं। साथ ही यहां पर आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इस सबके बीच शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप का एक बयान भी सामने आया उन्होंने कहा कि काली सेना के आह्वान पर डाडा जलालपुर में महापंचायत आयोजित हो रही है। लेकिन प्रशासन धारा 144 लगाकर मामले को तूल और विवाद को जन्म दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि डाडा जलालपुर में धर्म संसद नहीं बल्कि महापंचायत हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments