Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा का रखा जायेगा खास...

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा का रखा जायेगा खास ख्याल

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग के अस्पतालों को सुविधा सम्पन्न बनाने का निर्णय लिया है। इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही  ईसीजी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही जिला अस्पतालों की ओपीडी और ईपीडी के आधार पर रैकिंग का निर्णय लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पतालों को स्वास्थ्य मंत्रालय व महानिदेशालय से जोड़ने के लिए डेशबोर्ड की स्थापना को कहा है। साथ ही उन्होंने जिला अस्पतालों की कार्यप्रणाली और अन्य सुविधाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है। मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर  चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए सीएमओ जिम्मेदारी लें।  स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं को देखते हुए सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। इसके अलावा प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को बेहतर इलाज के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर इस सेवा को 104 हेल्पलाइन नंबर से जोड़ने के निर्देश भी दिए है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments