Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए बजट जारी

उत्तराखंड हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए बजट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए छह हेलीपैड़ पर हेलीपोर्ट बनाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन हेलीपैड पर नियमित हवाई सेवा संचालन के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। दुर्गम भूगोल को देखते हुए सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओ को विकसित करने का प्रयास कर रही है।

इसी के चलते सरकार मौजूदा हेलीपैड़ को अपग्रेड करते हुए हेलीपोर्ट के रूप में विकसित करने में जुटी हुई है। अभी ज्यादातर हेलीपैड पर केवल हवाई पट्टी मौजूद है। विकसित करने के बाद यहाँ एक से अधिक हेलीकॉप्टर पार्किंग सुविधा दी जा सकेगी। इसी क्रम में हैंगर, यात्री टर्मिनल, फायर बिल्डिंग, वॉच टॉवर और बाउंड्री वाल का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने बजट जारी कर दिया है।

जारी किये गए बजट के अनुसार गौचर 16.98 करोड़, चिन्यालीसौड 6.40 करोड़, अल्मोड़ा 14.90 करोड़, हल्द्वानी 9.49 करोड़, कोटि कॉलोनी11.88 करोड़, सहस्रधारा 34.28 करोड़ रुपए जारी किये गए है I विकसित करने के बाद यहाँ एक से अधिक हेलीकॉप्टर पार्किंग सुविधा दी जा सकेगी। काम पूरा करने का लक्ष्य इसी वित्तीय वर्ष में रखा गया है।

वहीं उकाडा देहरादून से वाया अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़ के लिए राज्य सरकार की हेलीसेवा शुरू करने की दिशा में पूरी तैयारी कर चुका है। इस रूट पर सेवा देने के लिए दो ऑपरेटर ने आवेदन किया है। इसका किराया अधिकतम पांच हजार तय किया गया है। चूँकि यह सेवा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जायेगी इसलिए मौजूदा सेवा के मुकाबले किराया कम रखा गया है।

इसके तहत उकाडा ने अल्मोड़ा हेलीपैड के निरीक्षण के लिए डीजीसीए को पत्र लिखा है। अपर मुख्य कार्यधिकारी कमलेश मेहता क्व अनुसार डीजीसीए का निरीक्षण इस सप्ताह तक होने की उम्मीद है। इसके बाद कभी भी सेवा शुरू हो सकती है। और इसी के साथ ही पवनहंस लिमिटेड भी अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए एक और हेलीसेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments