Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में कांग्रेस सरकार बनी तो बेटियों के हाथ दराती नहीं एंड्रायड...

राज्य में कांग्रेस सरकार बनी तो बेटियों के हाथ दराती नहीं एंड्रायड फोन देंगे: हरीश रावत

_ पूर्व सीएम ने भाजपा की घस्यारी योजना पर कसा तंज

देहरादून : कोंग्रेस के विजय सम्मान समारोह के शुभारंभ पर पूर्व सीएम हरीश रावत पिथौरागढ़ पहुंचे I जहाँ पहुंचकर उन्होंने सरकार की घस्यारी योजना पर सवाल उठाए। रावत ने भाजपा सरकार की घस्यारी योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो वे बेटियों के हाथ दराती नहीं एंड्रायड फोन देंगे। ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं उन्होंने भाजपा के 24 हजार पदों के बदले बेरोजगारों को एक साल के भीतर ही 28 हजार पदों पर नियुक्ति की बात कही।

रविवार को हरीश रावत ने किसानों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कई वादे किए। अपनी घोषणाओं के माध्यम से उन्होंने बेरोजगारों से लेकर महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की वापसी होते ही सरकारी विभागों में सभी रिक्त पदों को तत्काल भरा जाएगा। नौकरी मिलने तक 5 हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा। बढ़ती महंगाई से परेशान महिलाओं को रसोई गैस में सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही उनकी सरकार पहाड़ी उत्पादों को लंदन और वाशिंगटन में पहचान दिलाकर उत्तराखंड को उत्पादक प्रदेश बनाएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे में विफल रही है। भाजपा सिर्फ मुख्यमंत्री बदलती रही, जबकि जमीन पर कोई भी काम नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments