Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड2022 विधानसभा चुनाव के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं को जीत का मंत्र...

2022 विधानसभा चुनाव के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं को जीत का मंत्र देंगे तेजस्वी सूर्य

देहरादून: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। सोमवार जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय कार्यकर्त्ताओं ने भी कई जगह तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया।

तेजस्वी सूर्य के स्वागत के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्त्ता हाथों में झंडे लिए काफी उत्साहित नजर आए। जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाउस तक रोड शो यात्रा का आयोजन किया गया। रोड शो में सैकड़ों बाइक और कार शामिल रहीं। इस दौरान तेजस्वी युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे।

दोपहर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडल के अध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठक प्रस्तावित होगी।

दौरे के दूसरे दिन 21 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सात बजे टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री-11 और भाजयुमो-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यहां से तेजस्वी श्रीनगर गढ़वाल में युवाओं से संवाद करेंगे। वहां से लौटने के बाद देहरादून के भानियावाला में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में वह प्रतिभाग करेंगे और शाम को ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments