Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधबुर्का' पहनकर डांस करना छात्रों को पड़ा भारी, कॉलेज प्रबंधन ने किया...

बुर्का’ पहनकर डांस करना छात्रों को पड़ा भारी, कॉलेज प्रबंधन ने किया निलंबित

देहरादून: मंगलूरू में एक कॉलेज के चार छात्रों को ‘बुर्का’ पहनकर डांस करना भारी पड़ गया। दरअसल, इस डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने चारों छात्रों को निलंबित कर दिया। इस मामले में जांच की जा रही है।

विडियो में कॉलेज के चार छात्रों ने बॉलीवुड के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं| विडियो में उन्होंने ऐसी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वे सिर से लेकर पैर तक ढके हुए थे। लोगों ने इस ड्रेस को बुर्का बताया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें कॉलेज से निलंबित कर दिया| इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी। साथ ही, प्रेस रिलीज भी जारी किया।

मंगलूरू स्थित सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप छात्रों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रम का एक हिस्सा है। ये चारों छात्र मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि ये चारों छात्र गलत तरीके से कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम का हिस्सा ही नहीं था और चारों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज इस तरह की किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments