Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसापैरामिलिट्री कमांडो की हादसे में गई जान, परिजनों में मचा हडकंप

पैरामिलिट्री कमांडो की हादसे में गई जान, परिजनों में मचा हडकंप

देहरादून: बाइक सवार सैन्य कर्मी की स्कूल बस से टक्कर होने से गई जान I हादसे से परिवारवाले सदमे में है I पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है I

24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। हिमांशु शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जिस दौरान जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

सैन्य कर्मी को आसपास के लोगों ने रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैन्य कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments