Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिधनतेरस की खरीदारी के साथ दिपावली का उत्सव शुरू

धनतेरस की खरीदारी के साथ दिपावली का उत्सव शुरू

देहरादून: धनतेरस के साथ ही शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो गया। धनतेरस का पर्व पर धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। किन्तु बावजूद इसके बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली।

मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग के साथ ही माता की मूर्ति खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।

वहीं, आचार्य सुशांत राज ने बताया कि त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर शनिवार को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त शाम 5रू47 से शुरू होकर शाम 7रू47 बजे तक रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments