Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में किया बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर का शिलान्यास, स्काउट...

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में किया बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर का शिलान्यास, स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन में भी किया प्रतिभाग

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत के मुड़ियानी स्थित माँ पूर्णागिरि कॉलेज आफ एजुकेशन के बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर के शिलान्यास एवं हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास के उपरांत कार्यक्रम में शामिल जनता को भी संबोधित कियाI

अपने संबोधन में कहा कि इस शैक्षणिक संस्थान से निश्चित रूप से चंपावत शिक्षा का हब बनेगा। जिससे यहाँ के बच्चों व युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। यहां के बच्चे चंपावत जिले के साथ राज्य एवं देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने संस्थान के संचालन को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान अपने उद्देश्यों में सफल हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन तथा नौनिहालों के भविष्य के लिए किए जा रहे कार्य हमेशा ही समाज में बहुत आगे तक बढ़ते हैं। इससे समाज एक बेहतर दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा जिनमें होती है वही इस कार्य को आगे बढ़ाते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा। चम्पावत जिले में सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि औद्यानिक आदि क्षेत्रों में पायलट के रूप में कार्य किया जा रहा है, जिले को सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनाया जाएगा। कहा कि चम्पावत जिले के विकास के लिए अनेक विकासपरक योजनाएँ संचालित की जा रही है। उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा के उन्नयन हेतु चम्पावत जिला पुस्तकालय बनाने के साथ ही जिले के 100 स्कूलों का रूपांतरण किया जा रहा है। अन्य लगभग 400 स्कूलों का रूपांतरण सीएसआर मद से किया जाएगा। कहा कि चम्पावत के प्रथम जिला पुस्तकालय का निर्माण हेतु प्रथम किश्त की 10 लाख रूपये की धनराशि उनके अपनी विधायक निधि से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक विकास खण्ड में भी पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।

इससे पूर्व परिसर में पंहुचने पर संस्थान के छात्र छात्राओं व स्काउट गाइड द्वारा उनका स्वागत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयाद सिंह महरा,विद्यालय के चैयरमैन कृष्ण सिंह अधिकारी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, छात्र छात्रा एवं अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments