Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डगाड़ी के प्लेट पर पापा लिखना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान,...

गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली एक गाड़ी का चालान काट इसकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। कार पर फैंसी तरीके से नंबर की जगह पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर शख्स को फटकार लगाई है। 

पुलिस को शिकाय मिली थी कि एक शख्स लोगों पर रौब झाड़ने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला की शख्स की गाड़ी का नंबर 4141 है। जिसे उसने पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने तुरंत शख्स से संपर्क कर उसे थाने बुलाया और उससे ना केवल चालान वसूला किया बल्कि नंबर प्लेट भी बदलवा दी।

पुलिस विभाग ने ट्विटर पर नंबर प्लेट की पहले और बाद की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखेगा, मगर ये तो कोई न जाने, कि ऐसी प्लेट पर होता है चालान..’

वाहन मालिक पर कार्रवाई करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस विभाग की तारीफ की है।

एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है शायराना अंदाज में उत्तराखंड पुलिस।’ दूसरे ने लिखा, ‘पापा ने बोला बेटा हमारा नाम करेगा और बड़े हो होकर ऐसा काम करेगा।’

तीसरे ने लिखा, ‘यह सज्जन शहर में इस नंबर प्लेट के साथ कैसे घूम रहे थे। भविष्य में इन चीजों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘कितना नाम करेंगे… पुलिस द्वारा की गई अच्छी कार्रवाई।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments