Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधधोखाधड़ी से बेच दी गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, वकील समेत तीन पर...

धोखाधड़ी से बेच दी गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, वकील समेत तीन पर केस

देहरादून: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को कुल्हान स्थित गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन बेचकर 94.81 लाख रुपये हड़प लिए गए। मुख्य जालसाज ने वकील और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। तीनों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह निवासी राजपुर रोड ने एसएसपी कार्यालय में कुछ दिन पहलेे तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 2019 में वह आलेक कुमार शर्मा निवासी दून एनक्लेव विजय पार्क जीएमएस रोड दूसरा पता फ्रेंड्स अपार्टमेंट बी ब्लॉक जीएमएस रोड के संपर्क में आए। आलोक ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। भरोसा दिलाया कि उसके पास जमीनों की जांच के लिए अनुभवी सर्वेयर, वकील और अन्य लोग भी हैं। उसने पीड़ित को सहस्रधारा रोड पर कुल्हान करनपुर स्थित एक जमीन दिखाई। बताया कि जमीन का मालिक इस्लाम निवासी छरबा विकासनगर है। आलोक ने पीड़ित को वकील अभिषेक पुंडीर निवासी प्लीजेंट वैली राजपुर रोड से मिलवाया। 

पीड़ित ने बताया कि वकील ने जमीन साफ सुथरी बताई और रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज कराकर देने की बात कही। इसके बाद अभिषेक पुंडीर ने जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित नरेंद्र और उनकी पत्नी के नाम पर करायी। इसके बाद आरोपी ने जमीन के दाखिल खारिज के लिए दो लाख रुपये और लिए। बाद में पीड़ित को पता लगा कि यह जमीन गोल्डन फॉरेस्ट की है। तब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो रकम नहीं लौटाई गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इन सभी ने साजिश के तहत उससे 94.81 लाख रुपये हड़प लिए। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि एसएसपी कार्यालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments