Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसैन्य अस्पताल के पास आतंकवादियों ने की गोलीबारी, नागरिकों की हुई मौत

सैन्य अस्पताल के पास आतंकवादियों ने की गोलीबारी, नागरिकों की हुई मौत

देहरादून: जम्मू संभाग राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी| इस घटना में दो नागरिकों की मौत हो गयी| जिससे गुस्साए स्थानीय लोग ने जम्मू-राजोरी हाईवे पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी फुह्च गये हैं|

वहीं इस बीच सेना की तरफ से ट्वीट किया गया है| सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी| इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहें है।

वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर सेना की गोलीबारी में दोनों नागरिकों की मौत हुई है। इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए।

जानकारी के अनुसार, राजोरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments