Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने दिए लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के...

जिलाधिकारी ने दिए लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

पिथौरागढ़: जनपद के लोगों में नशे की प्रवृत्ति एवं नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक लीI इस दौरान उन्होंने नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम को लेकर सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुलिस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए जनपद में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रुप से 16 वर्ष से 20 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि बच्चे नशे के दुष्परिणामों को समझें तथा नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में ऐसे बच्चे जो नशीले पदार्थों के सेवन के आदि हैं, उनके नाम जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये जायें ताकि ऐसे बच्चो की समुचित काउंसलिंग की जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद विक्रय संबंधी कोई दुकान,खोखा न होने संबंधी सूचना भी सभी प्रधानाचार्यों से प्राप्त कर ली जाए। चूंकि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित है।

जनपद में अफीम व भांग की अवैध खेती को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने वन व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि जनपद क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी भांग व अफीम की अवैध खेती होती पाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दे ताकि भांग व अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया जा सके।

बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments