Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमिशन एप्पल योजना का जनपद नैनीताल में जल्द होगा क्रियान्वयन

मिशन एप्पल योजना का जनपद नैनीताल में जल्द होगा क्रियान्वयन

भीमताल/नैनीताल: मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी ने पहले आओ-पहले पाओ एप्पल योजना के तहत कृषकों को सेब बागानों के लिए 80 प्रतिशत राजसहायता कास्तकारों को दिए जाने के आदेश दिए हैं। डा. तिवारी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित मिशन एप्पल योजना सेब बगानों की स्थापना हेतु संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा योजना के अन्तर्गत काश्तकारों को सेब बागानों की स्थापना हेतु सरकार द्वारा किसानों को 12 लाख की धनराशि सेब बागानों हेतु दी जायेगी। जिसमें से 80 प्रतिशत धनराशि पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा केवल 20 प्रतिशत धनराशि कृषकों द्वारा दी जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी डा. तिवारी ने बताया कि एप्पल योजना चयनित काश्तकारो को पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर दी जायेगी। उन्होने जनपद के काश्तकारों से कहा है कि जो कृषक एप्पल योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें प्रस्तावित भूमि का क्षेत्रफल,बगीचे की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का पूर्ण पता, प्रस्तावित भूमि की समुद्र सतह से ऊंचाई मीटम में,प्रस्तावित भूमि की ढाल, मृदा परिक्षण, भूमि का प्रकार एवं सिचाई सुविधा के साथ ही प्रस्तावित भूमि की सर्वे रिपोर्ट प्रभारी उद्यान दल के द्वारा तैयार की जायेगी जिसमें सेब बागान की स्थापना हेतु भूमि उचित होने का विवरण अंकित होना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments