Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी पौड़ी ने ली जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी पौड़ी ने ली जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक

पौड़ी: जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में नमामि गंगे के अंतर्गत जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार पौड़ी में आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों से संबंधित अधिकारियों को नाला टेपिंग, सीवरेज निर्माण, बायो मेडिकल निस्तारण, भूजल निकासी, गंगा तट पर अतिक्रमण हटाना, नगर पालिकाओं के ठोस कूड़ा निस्तारण तथा जैव चिकित्सा अवशिष्ट निस्तारण पर गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नगर पालिका, जल संस्थान सहित अन्य संबंधित विभाग से संबंधित कर्मी लगातार नदी से लगे क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण करते हुए वीडियोग्राफी करें जिससे हो रहे अतिक्रमण का पता चल सके।

जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने बुधवार शाम आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ सीवरेज के संग्रह व निस्तारण, घरेलू, होटल, धर्मशाला, आश्रम, कैंप के कूड़ा निस्तारण, नगर पालिका का ठोस कूड़ा निस्तारण, उद्योग अपशिष्ट, नदियों के किनारे खनन, जैव चिकित्सा अवशिष्ट, गंगा तट पर अतिक्रमण, गंगा नदी के न्यूनतम पर्यावरण प्रवाह, जल गुणवत्ता, सीवरेज उपचारित जल का पुनः तथा भूजल निकासी का विनियमन सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में होटल, धर्मशाला, कैम्प व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सीवरेज लाइन से नहीं जुड़े वे शीघ्र ही अपने सीमा के अंतर्गत छोटे बायो डाईजस्टर बनाये, कहा कि उक्त कार्यवाही न करने पर संबंधित स्वामियों को नोटिस जारी करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों से क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन निकलने वाले गीले, सूखे व प्लास्टिक कूड़े तथा उसके निस्तारण की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्व पांडे, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, पीएम स्वजल दीपक रावत, ईओ दुगड्डा गोवर्धन सिंह, ईओ सतपुली सीमा रावत, जल संसाधन पौड़ी से सोहन सिंह, पेयजल निगम श्रीनगर से मीनाक्षी, सफाई निरीक्षक नगर पालिका पौड़ी हेमंत कुमार, वन विभाग से पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments