Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeहादसाबाइक सवार को बचाने के चक्कर पलटी स्कूल बस, दो बच्चों की...

बाइक सवार को बचाने के चक्कर पलटी स्कूल बस, दो बच्चों की मौत की सूचना

देहरादून: शैक्षिक भ्रमण पर जा रही स्कूल बस अचानक पलट जाने से दो बच्चों की मौत की सूचना है। दर्जन भर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्हें वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। 

जानकारी के अनुसार सैदाबाद के भेस्की गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। घटना सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुई। जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों की बस शैक्षिक भ्रमण के लिए मनगढ़ प्रतापगढ़ जा रही थी। बस अभी सैदाबाद के भेस्की गांव के सामने पहुंची थी कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गई। बस में 35 लड़कियां 40 लड़के यानि कि 75 बच्चे सवार थे।

घटना के अनुसार बस पलटने से नौवीं के छात्र अंकित और दसवीं के छात्र अनुराग की मौत हो गई। जबकि, 30 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार संतोष विश्वकर्मा निवासी तारा गांव सैदाबाद गंभीर रूप से घायल है। उसे एसआरएन रेफर किया गया है। सूचना पाकर अभिभावक मौके पर पहुंच गए।

घायल हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल सकी। इसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments