Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डफिल्म अभिनेता सोनू सूद के समर्थन में उतरे आप कार्यकर्ता, मशाल जुलूस...

फिल्म अभिनेता सोनू सूद के समर्थन में उतरे आप कार्यकर्ता, मशाल जुलूस निकालकर किया आयकर विभाग की कार्यवाही का विरोध

आप ने कहा

कोरोना काल में लोगों के मसीहा बने सोनू सूद पर आयकर की कार्यवाही शर्मनाक, इस हरकत से बीजेपी का असली चेहरा हुआ उजागर। सोनू सूद पर आयकर की छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण, जनविरोधी बीजेपी को जनता नहीं करेगी माफ

देहरादून: सोनू सूद पर आयकर के छापे मारी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गये हैं। जिसके तहत आम आदमी पार्टी के प्रदेश यूथ विंग ने राजधानी देहरादून में मशाल झुलूस निकाला। आप ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सोनू सूद के आप पार्टी के ब्रांड एंबेसडर बनने से बौखलाई बीजेपी के इशारों पर आयकर ने यह छापे मारी की कार्रवाई की है। जिसका विरोध जताते हुए आप पार्टी ने वी सपोर्ट सोनू सूद के नारे लगाते हुए छायादीप सिनेमा हाल से होकर घंटाघर तक ये मशाल जुलूस निकाला।

इस दौरान आप प्रदेश प्रवक्ता योगेन्द्र चौहान ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, केन्द्र की बीजेपी सरकार भेदभाव की राजनीति करती है। आप पार्टी की लोकप्रियता से बीजेपी बौखला गई है।

उन्होंने कहा कि, सोनू सूद देश की जनता के सच्चे हितैषी हैं, जिन्होंने कोरोना जैसी मुश्किल घड़ी में उन सभी जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई, जिनके पास मदद का कोई साधन नहीं था। कई लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया। ऐसे में उन पर आयकर का छापा मरवाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कहा कि इस शर्मनाक हरकत से बीजेपी ने लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड किया है। उन्होंने कहा कि सोनू सूद ने जनता को निः स्वार्थ भाव से जो सहयोग किया है, उसे कोई भी देशवासी कभी भूल नहीं सकता।

उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी जनविरोधी सरकार है जिसे जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। जिस सोनू सूद को पूरा देश उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद कर रहा है, उन्हीं पर ऐसे कार्यवाही करवाना बीजेपी के चरित्र को उजागर करता है।

कहा कि ऐसी शर्मनाक हरकत से बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है । सोनू सूद ने उत्तराखंड में भी कई लोगों को कोरोना काल के दौरान मदद पहुंचाई है, ऐसे में उन्हें सम्मान देने के बजाए उन पर आयकर के छापे मरवाना, ये जाहिर करता है कि बीजेपी की नजर में मानवता का कोई मूल्य नहीं है । जनता ऐसे कृत्य के लिए बीजेपी को केन्द्र से लेकर प्रदेश तक कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा आप पार्टी ये मांग करती है कि बीजेपी सरकार फौरन उनपर आयकर की कार्यवाही रोकने का काम करे नहीं तो पूरे देश में आप पार्टी सोनू सूद के पक्ष में उतरकर बडा आंदोलन करेगी।

इस मौके पर जोनल प्रभारी विचित्र राज, जिला अध्यक्ष आकाश गौड़, नितिन जोशी, भगवती प्रसाद मनदोली सहित, यूथ विंग के कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments