Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड विस चुनाव, 20 सितम्बर से राज्य के सभी जनपदों में शुरु...

उत्तराखंड विस चुनाव, 20 सितम्बर से राज्य के सभी जनपदों में शुरु होगा ईवीएम व वीवीवपैट का फस्ट लेवल चैकः चुनाव आयोग

देहरादूनः उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुट गया है। अयोग ने राज्य के सभी जनपदों में ईवीएम व वीवीपैट के परीक्षण हुतु फस्ट लेवल चैक के लिए समय निर्धारित कर दिया है। उत्तराखण्ड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसी माह 20 सितम्बर से राज्य के सभी जनपदों में फस्ट लेवल चैक प्रारम्भ करने के आदेश जारी कर दिये हैं।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड, प्रताप सिंह शाह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा.निर्देशों के अनुसार विधान सभा के लिए आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु आयोग से आवंटित ईवीएम एवं वीवीवपैट की आयोग के मानकों के अनुसार फस्ट लेवल चैक का कार्य इसी माह 20 सितम्बर से राज्य के सभी जनपदों में एक साथ प्रारम्भ किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि आयोग के दिशा.निर्देशानुसार फस्ट लेवल चैक कार्य के अनुश्रवण के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जिसका प्रभार मस्तू दास सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी/ नोडल अधिकारी ईवीएम, के पास होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments