Latest news
सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की ... मुख्य सचिव ने केन्द्रीय वित्त सचिव सहित विभिन्न मंत्रालयों के उच्चाधिकारियों से की मुलाकात गढ़वाल सांसद ने किया रेल परियोजना का निरीक्षण तीमारदारों की परेशानी दूर, अगले माह से जिला चिकित्सालय में तैनात रहेगा ‘‘रक्त गरूड़’’, ब्लड  लेने में... मंत्री रेखा आर्य ने महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा की सीएम के सशक्त बेटी के संकल्प से प्रेरित डीएम का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा, सशक्त बनती बेटियाँ चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने चमोली पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ। आईटीबीपी को मिले 36 नए युवा अधिकारी केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक सहित दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, दो लापता

[t4b-ticker]

Wednesday, April 9, 2025
Homeधर्म-संस्कृतिराज्यपाल व सीएम धामी ने महाशिवरात्री के अवसर पर किया जलाभिषेक

राज्यपाल व सीएम धामी ने महाशिवरात्री के अवसर पर किया जलाभिषेक

देहरादून:  मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्‍होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की। वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पत्नी गुरमीत कौर के साथ जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 

देवभूमि उत्‍तराखंड में महाशिवरात्रि के मौके भोले की भक्ति की धूम है। उत्‍तराखंड के सभी मंदिरों में शिव भक्‍तों का उत्‍साह उमड़ रहा है। मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों की लाइन लगी हुई है। महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था।

पूरे देश में भोले के जलाभिषेक का दौर जारी है। देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments