Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना हो तो ईट राईट मिलेट मेले में...

स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना हो तो ईट राईट मिलेट मेले में पधारें

टिहरी: खाद्य अभिहित अधिकारी टिहरी गढ़वाल एम.एन. जोशी ने टिहरी में आयोजित होने वाले ईट राईट मिलेट मेले में आमंत्रण को लेकर खास अंदाज़ में अपील की हैI उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि “मिलेट आधारित उत्पादों व खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी एवं नये-नये स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना हो तो ईट राईट मिलेट मेले में पधारें”

जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 21 जनवरी, 2023 को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक गंगा रिसोर्ट, शीशम झाड़ी टिहरी गढ़वाल में ईट राईट मिलेट मेले का आयोजन किया जा रहा है। मिलेट मतलब मंडवा, झंगोरा, बाजरा आदि से है। मेले में प्रवेश निःशुल्क है।

मेले के मुख्य आकर्षण में एफएसएसएआई लाइसेंस व पंजीकरण काउंटर, प्रयुक्त खाद्य तेल को बायो-डीजल में बदलने का लाइव प्रदर्शन, हिमालयन मिलेटस उत्पादों पर पैनल चर्चा, मिलेट आधारित उत्पाद, स्वच्छता रेटिंग, फोस्टैक, रूको और भोगपर सूचनात्मक सत्र, अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष पर आधारित रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, एफएसएसएआई द्वारा अनुमोदित एवं उच्च स्तरीय होटलों द्वारा स्वच्छ रूप से मिलेट आधारित भोजन का काउंटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के पंजीकरण शिविर आदि होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments