Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशॉर्ट फ़िल्म दिखा बच्चों को किया जा रहा जागरूक

शॉर्ट फ़िल्म दिखा बच्चों को किया जा रहा जागरूक

हल्द्वानी: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में जिले में चल रहे महिला अपराध और नशे से जागरूक करने के अभियान के तहत लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत पोक्सो एक्ट, बढ़ते हुए नशे से दूर रहने व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों व कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को शॉर्ट फ़िल्म दिखाकर भी जागरूक किया जा रहा हैI

अभियान के तहत शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत व जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने संयुक्त रूप से केवीएम पब्लिक स्कूल, मुखानी के लगभग 200 छात्र- छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को गलत व सही स्पर्श व प्रेरणास्त्रोत के रूप में शार्ट फ़िल्म भी दिखाई गई। शॉर्ट फ़िल्म के जरिये दिखाया गया कि किस प्रकार अनजान व परिचित व्यक्ति द्वारा भौतिक वस्तुओं के प्रलोभन से बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर कुचक्र में फसाकर दुराचार का प्रयास किया जाता है। फ़िल्म दिखाने का सीधा मकसद है कि बच्चों को सही व गलत का ज्ञान होना जरूरी है। जिससे किसी व्यक्ति द्वारा गलत दुर्भावना का प्रयास करने पर बच्चा ना कहने का साहस कर सके व उस स्थल से भागकर विश्वसनीय व्यक्ति को घटना के बारे में बता सके जिससे दुराचारी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही होने के साथ उसके प्रयास को कुचला जा सके।

बच्चों को सम्बोधित करते सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें नशे से दूर रहने के लिए अपनी शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही रुचियों पर कार्य करने को कहा। कहा कि अपने खाली समय में अपने शौक( खेलना, नाचना, गाना, कला आदि) को पूरा करें जिससे शरीर की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में ही कार्य करें। उन्होंने सोशल मीडिया साइट्स फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि से दूर रहने की सलाह भी दी। कहा कि आज के सूचना प्राद्योगिकी के युग मे इंटरनेट का सही इस्तमाल कर आप विभिन जानकारी लेकर अपने जीवन को सफल बना सकते हो।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत ने बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने साइबर सेक्युरिटी, हेल्पलाइन नम्बर 1098, 112 आदि की विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा भी दिलाने के साठ उन्हें अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीप्ति जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक कमलेश भंडारी, प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन पन्त, मैनेजिंग डाइरेक्टर मंजुल भंडारी, शैक्षिक निदेशक रमेश चन्द्र व विद्यार्थी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments