Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिभारत जोड़ों, हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा का समापन, भाजपा पर जमकर बरसे हरदा

भारत जोड़ों, हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा का समापन, भाजपा पर जमकर बरसे हरदा

देहरादून: भारत जोड़ो, हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा के समापन के दौरान धनपुरा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

इस दौरान हरदा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया कि अन्य प्रत्याशियों को डराकर जिला पंचायत में अपने प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख निर्विरोध बनाने में भाजपा ने अन्य प्रत्याशियों पर दबाव बनाया और किसी भी प्रत्याशी को चुनाव लड़ने नहीं दिया।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटकर दिलों को तोड़ने का काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस के राज में गैस सिलिंडर 415 रुपये का मिलता था। आज उसकी कीमत एक हजार रुपये से अधिक है। खाद्य तेलों के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने के हर सामान के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाई गई थी।

इस दौरान राव आफाक, कलियर विस क्षेत्र के विधायक फुरकान अहमद, गुलशन अंसारी, अश्विनी पाल, डाक्टर बिजेंद्र, सतेंद्र, अर्जुन ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, इरशाद अली, डाक्टर नूर अली, बलवंत चौहान, तालिब हसन, तस्लीम, तबरेज आलम, महावीर रावत, ताहिर बाबू, रवि पाल, नागेश चौहान, साधु राम, नाथी राम, ग़ालिब हसन, ठाकुर शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments