Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल की भारत जोड़ो यात्रा को बम से उड़ाने की मिली धमकी

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को बम से उड़ाने की मिली धमकी

देहरादून: राहुल की भारत जोडो यात्रा के दौरान इंदौर पुलिस को एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में बम से उडाने की धमकी देने के साथ ही कांग्रेस नेता कमलनाथ को गोली मारने की बात भी लिखी है। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली थी लेकिन गुजरात दौरे की वजह से यह टल गया और अब मध्यप्रदेश में उनकी यात्रा 23 नवंबर को शुरू होगी। कांग्रेस नेताओं ने इसकी सुरक्षा को लेकर पहले भी आशंका जताई थी। अब इंदौर पुलिस के सामने यह पत्र सामने आया है। उसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि यदि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में आते हैं तो उनकी यात्रा में कई जगह धमाके होंगे। इसके साथ ही पत्र में लिखा था कि सिख दंगों के लिए जिम्मेदार रहे कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी यह धमकी भरे पत्र में भाजपा नेता चेतन्य कश्यप का नाम लिखा हुआ था पुलिस ने जांच शुरू कर दी है साथ ही अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी

यह लिखा है पत्र में

1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्ले आम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। नवंबर के आखिर में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा। 

यादव ने की कार्रवाई की मांग
राहुल गांधी को मिले धमकी भरे पत्र पर अरुण यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता, सद्भावना और भाईचारे को जोड़ने का काम कर रही है। देश को तोड़ने वाली ताकतें धमकी भरे पत्र से माहौल करने की कोशिशें कर रही है, मगर कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पुलिस-प्रशासन धमकी भरे पत्र वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments