Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डवीआईपी को खुश करने से इनकार करने का मूल्य अंकिता को चुकाना...

वीआईपी को खुश करने से इनकार करने का मूल्य अंकिता को चुकाना पड़ा जान देकर : हरीश रावत

देहरादून: अंकिता मर्डर केस जितनी तेजी से लोगों की नजरों में आया था उतनी ही आसानी से ये गायब होता नजर आ रहा है I इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बार-बार वीआईपी के जिक्र पर अड़े है I

हरीश रावत ने कहा कि अंकिता को वीआईपी को खुश करने से इनकार करने का मूल्य अपनी जान देकर चुकाना पड़ा, लेकिन यह वीआईपी कौन था, अभी इससे पर्दा नहीं उठ पाया है। अंकिता के माता-पिता ही नहीं बल्कि, उत्तराखंड का हर व्यक्ति व देश का प्रबुद्ध जनमानस उस नाम को जानना चाहता है। प्रदेश की जनता यह भी जानना चाहती है कि सरकार ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है।

पूर्व सीएम ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि 16 तारीख को वनंतरा रिजॉर्ट में एक व्यक्ति आया था, जो दरमियानी कद का था। उसके साथ पुलिस स्कॉट और अपने कुछ बाउंसर थे। कहा कि लोगों ने एसआईटी को इस संबंध में जानकारी दी है, लेकिन अब तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

कोई तो उस व्यक्ति के बारे में बताए, जिस वीआईपी का जिक्र अंकिता ने अपने मैसेज में किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को उसका नाम पता नहीं चला या फिर किसी दबाव में नाम सामने नहीं लाया जा रहा, ये सवाल हर किसी के जहन में कौंध रहे हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments