Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डलापरवाही के चलते दिव्यांग हुए मरीज को देहरादून का अस्पताल देगा लाखों...

लापरवाही के चलते दिव्यांग हुए मरीज को देहरादून का अस्पताल देगा लाखों का हर्जाना

देहरादून: जिला आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने देहरादून के एक अस्पताल को उपचार में लापरवाही का दोषी मानते हुए दिव्यांग हुए मरीज को साढ़े बारह लाख रुपये का हर्जाना देने के आदेश दिए हैं। अस्पताल को यह हर्जाना एक माह के भीतर चुकाना होगा। 

श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि हरिद्वार जिले के ग्राम जैनपुर झंझेड़ी निवासी मुंतजीर 6 जून 2021 में सड़क हादसे मे घायल हो गया था। जिसके बाद देहरादून में केशव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी टांग काटकर उसे दिव्यांग कर बना दिया और 2,47,638 रुपये भी ले लिए। जिसके बाद मुंतजीर को हिमालयन हॉस्पिटल में फिर से ऑपरेशन कराना पड़ा। इस पर आयोग ने पीड़ित मुंतजीर को उपचार खर्च का 2,47,638 रुपये मय छह प्रतिशत ब्याज समेत देने और क्षतिपूर्ति के रूप में दस लाख रुपये और वाद व्यय पांच हजार रुपये एक माह के अंदर चुकाने के आदेश दिए। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments