Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeराजनीतिउम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर मायावती ने व्यक्त की चिंता

उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर मायावती ने व्यक्त की चिंता

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के भीतर जो कमियां नजर आई हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य अपने काम में दिल-जान से लगे रहना है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य अपने काम में दिल-जान से लगे रहना है। राजनीतिक विरोधियों ने धनबल, नकारात्मक राजनीति व अन्य माध्यम का प्रयोग कर जनता को गुमराह करने का काम किया है। इस कारण बसपा का संघर्ष रंग नहीं ला पाया है, इसके लिए अब एक बार फिर कमर कसी जाएगी और जनता के बीच फिर से पैठ बनाई जाएगी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर सफलता प्राप्त की है। पार्टी को  4.9 प्रतिशत मत मिले हैं। कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी सीधी टक्कर में रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments