Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में चुनावी परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस में सियासी...

प्रदेश में चुनावी परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस में सियासी कसरत जारी

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तराखंड की सियासी गलियारों में भाजपा व कांग्रेस की कसरत जारी है। जहाँ एक तरफ चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, कांग्रेस में हार को लेकर पार्टी में कलह सामने आने लगी है।

चुनावी परिणाम में बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में दौड़ भाग जारी है। इसी के चलते रविवार को मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली जाने की चर्चा थी, लेकिन वे देहरादून में ही रहे वहीं भाजपा के कई नेता दिल्ली में डटे हैं। जानकारी के मुताबिक, होली के बाद 19, 20 या 21 मार्च को विधायक मंडल दल की बैठक हो सकती है। जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। हालांकि, उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान के हाथों ही होगा I

वहीं दूसरी तरफ रविवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली रवाना हो गए। जहां वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड में पार्टी की हार पर भी मंथन किया गया। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments