Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने बारिश को किया येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश को किया येलो अलर्ट जारी

देहरादून। प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी हुई है। आगामी 31 जुलाई तक प्रदेशभर में मानसून जमकर बरसेगा।
मानसून का असर पहाड़ों पर साफ नजर आने लगा है और कई क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में हैं। भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार को टिहरी के तोली गांव में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई जबकि तीनगढ़ गांव में 15 मकान भूस्खलन की जद में आ गए। तेज बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में भारी नुकसान हो रहा है। चमोली और टिहरी में भारी भूस्खलन के बाद भी बारिश से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में भी कई जिलों में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर,पौड़ी, टिहरी और अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। अगले 31 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज बारिश का पूर्वानुमान है और सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों को शामिल किया गया है, जिन्हें भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments