Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयहमलावर मुल्क नहीं है पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

हमलावर मुल्क नहीं है पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

देहरादून: भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश के संकल्प को एक बार फिर दोहराया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों के बारे में खुलकर चर्चा की।

उन्होंने कहा, हम बातचीत से भारत के साथ स्थायी शांति चाहते हैं, क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए विकल्प नहीं है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह से बात करते हुए शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और अपने लोगों की स्थिति में सुधार के लिए मुकाबला होनी चाहिए।

शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान हमलावर मुल्क नहीं है। हम अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी सेना पर खर्च करते हैं न कि किसी मुल्क पर आक्रामकता के लिए।

वहीं, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और आईएमएफ कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आर्थिक संकट हाल ही में दशकों की राजनीतिक अस्थिरता के साथ-साथ संरचनात्मक समस्याओं से उपजा है।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की स्थापना के बाद से पहले कुछ दशकों में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली वृद्धि देखी गई। जब परिणाम उत्पन्न करने के लिए योजनाएं, राष्ट्रीय इच्छा और कार्यान्वयन तंत्र थे।

शरीफ ने कहा कि समय के साथ हमने उन क्षेत्रों में बढ़त खो दी है, जिनमें हम आगे थे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और नीतिगत कार्रवाई की कमी के कारण राष्ट्रीय उत्पादकता में कमी आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments