Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहमारी सबकी ज़िम्मेदारी, आने वाली पीढ़ियों को मिले शुद्ध वातावरण: सीएम धामी

हमारी सबकी ज़िम्मेदारी, आने वाली पीढ़ियों को मिले शुद्ध वातावरण: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में नगर निगम द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौध रोपण भी किया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा जिस ऊर्जा एवं उत्साह से भाग ले रहे हैं, देहरादून को क्लीन सिटी एवं ग्रीन सिटी बनाने में इसी प्रकार की ऊर्जा एवं उत्साह काम आएगा। कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में हमें शुद्ध पर्यावरण दिया है, इसी तरह आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध वातावरण मिले। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार द्वारा इकोलॉजी और इकोनॉमी को संतुलित करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन बना रहे, इसके लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हरेला पर्व के अवसर पर उन्होंन मिलने वाले आगन्तुकों से अनुरोध किया था कि जो भी मिलने आ रहे हैं, फूल के बजाए उन्हें पौध भेंट करें। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा इन बसों के संचालन से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी एवं क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसके रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी को जन्मदिन, शादी एवं विशेष अवसरों पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए । हमारा प्रदेश हरियाली का प्रतीक है एवं प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का भी आग्रह किया।

मेयर सुनील उनियाल गामा कहा कि हरेला पर्व के तहत चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा 100 वार्डों में वृक्षारोपण किया जायेगा एवं उनकी देखभाल भी की जायेगी। स्वच्छ एवं सुंदर दून के संकल्प के साथ देहरादून को प्लास्टिक मुक्त भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट , गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments