Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउक्रांद ने दी महावीर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, उत्तराखंड को बताया उनका...

उक्रांद ने दी महावीर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, उत्तराखंड को बताया उनका ऋणी

-मुज़फ्फरनगर कांड के दौरान की थी आन्दोलनकारियों की मदद

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने बयोबृद्ध महावीर शर्मा के अकस्मात निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दीI यूकेडी ने गुरुवार को अपने पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून मे शर्मा को याद करते हुए उनके द्वारा मुज़फ्फरनगर कांड के दौरान उत्तराखंड आन्दोलनकारियों की मदद किये जाने को लेकर उनके योगदान को गिनाते हुए उनकी आत्म शान्ति के लिए प्रार्थना की I

पार्टी के वरिष्ठ नेता ए पी जुयाल ने महावीर शर्मा को याद करते हुए पूरे उत्तराखंड को उनका ऋणी बतायाI उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहे के पास सिसौना गांव निवासी दिवंगत महावीर शर्मा ने 1994 मे मुज्जफर नगर काण्ड के दौरान आंदोलनकारियों की मदद करने के साथ जरुरत मंदो की तन मन धन से सेवा की हैI कहा उनके इस अनुकरणीय योगदान के लिए उत्तराखंड राज्य हमेशा उनका ऋणी रहेगाI जुयाल ने कहा कि रामपुर तिराहा मुज्जफर नगर मे शहीदों की स्मृति मे बने शहीद स्मारक की भूमि भी स्व. शर्मा ने ही दान की थी, जिसके लिए वो हमेशा याद किये जाएंगे

इस अवसर पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए सुनील ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकारों द्वारा स्व. महावीर शर्मा को जीते जीते कोई सम्मान नहीं दिया गया जो खेद का विषय है|

इस मौके पर लताफत हुसैन, शांति प्रसाद भट्ट ,विजय बौडाई,राजेंद्र बिष्ट,दीपक रावत,विजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments