Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसातिहाड़ जेल में मसाज का लुफ्त उठा रहे सत्येंद्र जैन का विडियो...

तिहाड़ जेल में मसाज का लुफ्त उठा रहे सत्येंद्र जैन का विडियो वायरल

देहरादून: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं| विडियो में सत्येंद्र जेल में अपनी बैरक में ही मसाज का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विडियो सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी ने आप पर निशाना साधा हैं| भाजपा नेता ने सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने का आरोप लगाया हैं|

शनिवार को तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल फुटेज में सत्येंद्र जैन अपने सेल के अंदर मालिश कराते हुए नजर आ रहें है। जेल की सेल में एक अज्ञात शख्स उनके पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है।

ईडी ने इसको लेकर कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंप दी है। 

जानकारी के अनुसार, जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments