Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयपैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर अमेरिका ने की...

पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर अमेरिका ने की निंदा

देहरादून: पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर आपत्ति जताने वाले देशों में अमेरिका का नाम भी शामिल हो गया है। गुरुवार को अमेरिका ने नूपुर शर्मा के बयान की निंदी की है। वहीं, उन्होंने इस मामले में भाजपा के दुवारा की गयी कार्रवाई की तारीफ भी की है।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘हम भाजपा के दो आधिकारियों की तरफ से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हैं और हम यह देखकर खुश हैं कि पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर उन बयानों की निंदा की।’

उन्होंने कहा, ‘हम धर्म या आस्था की आजादी समेत मानवाधिकार के मुद्दों को लेकर नियमित रूप से भारत सरकार के संपर्क में रहते हैं और हम भारत को मानवाधिकार के लिए सम्मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’

अमेरिका से पहले कतर, ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, पाकिस्तान समेत कई इस्लामिक देश पैगंबर पर टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। फिलहाल, शर्मा भी भारत में पुलिस कार्रवाई का सामना कर रही हैं। उनके खिलाफ कई FIR दर्ज हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments