Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने गंगा घाटों पर लगा लोगों का तांता

बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने गंगा घाटों पर लगा लोगों का तांता

हरिद्वार: हिंदू व बौद्ध मतावलंबी का वैसाख शुक्ल पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार और ऋषिकेश सहित उत्‍तराखंड के सभी गंगा घाटों पर तड़के चार बजे से ही स्‍नान का दौर जारी रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने  पूजा-पाठ कर शांति की कामना की। स्नान का शुभ मूहुर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया था।

किशन नगर चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पंडित प्रमोद चमोली के अनुसार, इस दिन गंगा घाटों में स्नान का विशेष महत्व है। लोग भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। कई लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की भी पूजा करवाते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग फोन कर इस दिन चंद्र ग्रहण लगने की बात कह रहे हैं लेकिन भारत में ग्रहण नहीं है।

मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। इसलिए हिंदू व बौद्ध मतावलंबी इस दिन को मनाते हैं। पूर्णिमा की रात चंद्रमा की छाया में रहने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। बुद्ध पूर्णिमा पर इस बार सिद्धि योग भी बन रहा है। जिसमें किए पुण्य कार्यो का कई गुना फल मिलता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments